रायडीह: बक्सपुर के पास हुए हादसे में मृतक का मंगलवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया
Raidih, Gumla | Oct 20, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के बक्सपुर के समीप सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में कटकाया, रायडीह निवासी मनोज एक्का (55) की मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस दौरान मनोज टेंपो के नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।