बांद्रा के नूनफारा में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, JCB से घाट का निर्माण तेज !
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांद्रा प्रखंड के नूनफारा स्थित बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर समीप तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लगभग सैकड़ों घरों के परिवार हर वर्ष एक साथ इसी घाट पर छठ पर्व मनाते हैं। पर्व को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इसी को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी मशीन के जरिए छठ घाट के निर्माण एवं साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया। तालाब/गड्ढे की उड़ाही, घाट की मरम्मत और आने-जाने वाले रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी लोग एकजुट होकर धूमधाम से महापर्व मनाएंगे। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाट को आकर्षक रूप से सजाया भी जाएगा।
@top fans District Administration Muzaffarpur #viralreelschallenge #treatyourself #viralreels
Bihar, India | Nov 9, 2026