हनुमानगढ़: पंचायत चुनाव में जिला परिषद के 48 नामांकन खारिज, 151 स्वीकार; हनुमानगढ़ जंक्शन में 17 पर्चे हुए निरस्त
पंचायत चुनावों के तहत जिले में तीसरे चरण में छह पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के 37 जोन सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। नामांकन प्राप्त होने के बाद 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें जिला परिषद के 37 जोन सदस्यों के लिए प्राप्त कुल 202 आवेदनों में 48 आवेदन अस्वीकार कर 151 आवेदन को स्वीकार किया गया।