पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के लसनपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में पसरा मातम
पूर्णिया के डगरूआ में बाढ़ के पानी में डूबने से बुधवार संध्या 4 बजे 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के लसनपुर निवासी मोहसिन के बेटे मो. आजम के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।