झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं आमजन के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे झील क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से “No Vehicle Zone” के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग, नगर आयुक्त, हजारीबाग, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), सहायक नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से झील क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने हेतु निम्नलिखित पाँच स्थानों को No Entry Points के रूप में चिन्हित किया गया है—
1. त्रिमूर्ति चौक (Trimurti Chowk)
2. Ampi Theater/CRPF के तरफ़ से आने वाली सड़क
3. इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय (Indira Gandhi Balika Vidyalaya)
4. आयुक्त आवास (Commissioner Awas)
5. उपायुक्त आवास (DC Awas)
आगामी कुछ दिनों में इन सभी प्रवेश बिंदुओं से वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जाएगा तथा केवल पैदल चलने वाले नागरिकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।