फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र में ससुर और बहू के बीच सड़क पर विवाद, बहू ने एक महीने से पति न मिलने का लगाया आरोप
थाना रसूलपुर क्षेत्र में मंगलवार रात नौ बजे करीबन एक ससुर व बहू का सड़क पर विवाद होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गये। बहू का आरोप था एक महीने से पति घर नहीं आया उसका कोई पता नहीं चल रहाए ससुर ने उसके नाम में प्लॉट करने की कही थी वो भी नहीं किया। लोग एकत्रित होते देख ससुर ने बहू की सारी बातें मानने की बात कर मामला शांत किया। तब जाकर दोनों वहां से निकले।