फिरोज़ाबाद: दीवार की आड़ में छिपा चाकूबाज सोएब, थाना रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिना धर्म कांटे के पीछे दीवार की आड़ में छिपे एक शातिर अपराधी सोएब पुत्र अबरार को मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।