फिरोज़ाबाद: शांति व्यवस्था भंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर थाना दक्षिण पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो युवकों को मंगलवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक हासिम पुत्र हसमुद्दीन निवासी रहमत नगर, थाना रसूलपुर, दूसरा मौसिम पुत्र इकरार निवासी मोहम्मदगंज, थाना दक्षिण शामिल है।