फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार में ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर डीएम रमेश रंजन ने की सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण सभागार कक्ष में ट्रांसपोर्ट नगर (मौजा नागऊ, टूंडला) में विकसित की जा रही टाउनशिप योजना की समीक्षा बैठक मंगलवार शाम साढ़े चार बजे क़रीबन हुई। बैठक में नगर आयुक्त ऋषिराज, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, नगर निगम के एक्सईएन सहित कार्यदायी संस्थाएं मौजूद रहीं।