फिरोज़ाबाद: परिषदीय विद्यालयों के मर्जर आदेश पर भाकियू भानू ने किया विरोध, दबरई डीएम कार्यालय व एसडीएम मुख्यालय को दिया ज्ञापन
शासन द्वारा अपर्याप्त छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के मर्जर (विलय) आदेश का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम मुख्यालय को मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन दिया गया।