कुंडा: हथिगवां के किलहनापुर से अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के आरोपी साजन यादव को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हथिगवां थाना पुलिस ने अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी साजन उर्फ अमर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार सुबह 10 बजे किलहनापुर चौराहे के पास से दबोचने के बाद जेल भेज दिया गया।