रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, विंध्य एक्सप्रेस-वे के खिलाफ होगा आंदोलन
सोनभद्र में आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों की गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोनभद्र पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान संजय सिंह ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। वहीं, चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए