काको: मई मठ गांव में ट्रैक्टर पार करने के लिए खेत का आरी काटने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल
मई मठ गांव में दो युवकों को लगभग 20 की संख्या में आए लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घटना के संबंध में घायलों ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ लोगों द्वारा हमारे खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर खेत के आरी का कटाई और खेत को गड्ढा किया जा रहा था। और मना करने पर यह हालत हुई।