काको: डेढ़सैया गांव में असामाजिक तत्वों ने नेवारी के पुंज में लगाया आग, लाखों का हुआ नुकसान
जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत डेढ़सैया गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा एक भीषण आगलगी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें पीड़ित किसान को करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ । पीड़ित किसान कारू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खलिहान में रखे दो पुंजों में करीब 50 हजार की संख्या में नेवारी एवं करीब 40 मन गेंहू का भूंसा जलने से यह नुकसान हुआ है।