काको: उसरी गांव के बधार में 11 केविए के तार टूटकर गिरने से खेत में लगी आग, मची अफरा तफरी
काको प्रखंड अंतर्गत उसरी गांव के बधार में 11 हजार केविए का तार अचानक टूटकर खेत में गिरने से आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे आसपास के गेंहू के फसल वाले किसान काफी घबरा गए और सभी किसानों ने एक जुटता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। जिससे एक भीषण अगलगी की घटना होने से टल गई। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।