काको: पाली थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो से दो लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो लोगों को शराब के नशे में झूमते पकड़ा है। मामले में थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि गश्ती के क्रम में मड़ैया गांव निबासी कौशल कुमार तथा बोधि बीघा गांव निबासी शंभू पंडित को नशे में हंगामा मचाते पकड़ा गया। एवं आगे की कार्यवाही जारी है।