काको: डेढ़सैया गांव में नेवारी के दो पुंज में आगलगी की घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने बताया पूरा घटना क्रम
काको प्रखंड के डेढ़सैया गांव में बुधवार की देर रात्रि एक किसान के खलिहान में हुई अगलगी की घटना में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि में असामाजिक तत्व के लोगों ने किसान करू शर्मा के खलिहान में आग लगा दी। अगलगी में करीब डेढ़ लाख रुपए की संपति का नुकसान हुआ है।