Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

देखिए खान सर के मकान मालिक ने आरोप लगाते हुए क्या कहा #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #staystrongroshansir #justiceforroshanbrother #mahishamudram # #coaching #coachinginstitute #CoachingCenter #CoachingClasses #coachinglife #CoachingTips #EducationMatters #EducationForAll #education #EducationNews #KhanCoaching #highlights #patna #PatnaNews #patnabihar #PatnaCoaching #bihar #BiharNews #BiharPolice #biharpatna

Madhepura, Madhepura | Jun 17, 2026

MORE NEWS

*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
मधेपुरा, दिनांक : 16 जून 2026

" *सबका सम्मान, जीवन आसान" को मिला जनसमर्थन : सहयोग-सह-जनकल्याण शिविरों में उमड़ी लोगों की भागीदारी* 

 *प्रभारी मंत्री शीला मंडल एवं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर लाभुकों को किया सम्मानित, योजनाओं का लाभ कराया सुनिश्चित* 

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3.0' के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत मधेपुरा जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ व्यापक जनभागीदारी और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। शिविरों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका लाभ उठाया।

आज आयोजित शिविरों में जिले की प्रभारी मंत्री सह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, बिहार सरकार श्रीमती शीला मंडल तथा जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभुकों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र प्रदान कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया।

शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, जागरूकता सेवाएं तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अतिरिक्त राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, जीविका, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, कल्याण, उद्योग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविरों में नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों के पंजीकरण तथा उनके त्वरित निष्पादन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही नागरिकों से प्राप्त सुझावों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने में उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाना है। वहीं जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं।

शिविरों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन बिहार सरकार की जनकल्याणकारी सोच, सुशासन एवं सेवा भावना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं की सहज, सरल एवं सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय मधेपुरा, दिनांक : 16 जून 2026 " *सबका सम्मान, जीवन आसान" को मिला जनसमर्थन : सहयोग-सह-जनकल्याण शिविरों में उमड़ी लोगों की भागीदारी* *प्रभारी मंत्री शीला मंडल एवं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर लाभुकों को किया सम्मानित, योजनाओं का लाभ कराया सुनिश्चित* बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3.0' के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत मधेपुरा जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ व्यापक जनभागीदारी और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। शिविरों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका लाभ उठाया। आज आयोजित शिविरों में जिले की प्रभारी मंत्री सह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, बिहार सरकार श्रीमती शीला मंडल तथा जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभुकों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र प्रदान कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, जागरूकता सेवाएं तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, जीविका, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, कल्याण, उद्योग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविरों में नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों के पंजीकरण तथा उनके त्वरित निष्पादन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही नागरिकों से प्राप्त सुझावों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाना है। वहीं जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं। शिविरों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन बिहार सरकार की जनकल्याणकारी सोच, सुशासन एवं सेवा भावना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं की सहज, सरल एवं सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा। #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11

Madhepura, Madhepura | Jun 16, 2026