कोल: मोदीपुर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 मोदीपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। 24 वर्षीय पवनी की शादी मोदीपुर निवासी भूपेंद्र के करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही भूपेंद्र शराब पीकर मारपीट किया करता था। आरोप है की ससुराल पक्ष के लोग भी अतिरिक्त दहेज की मांग किया करते थे। मंगलवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान भूपेंद्र ने पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।