मथुरा: घर में घुसकर महिला और पुत्रियों के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी; पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मथुरा:थाना सदर बाजार क्षेत्र के सदर रोड, बादपुरा निवासी ममता यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
छेड़छाड़ और अभद्रता का पुराना मामला
पीडिता के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को आरोपियों ने उनके और उनकी पुत्रियों के साथ छेड़छाड़, অশ্লীল हरकतें और मारपीट की थी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस समय आरोपियों द्वारा उसकी पुत्रियों के अपहरण का प्रयास भी किया गया था। इस घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों से किए जाने के बाद कुछ लोगों को पकड़ा गया था, जिसके बाद आरोपियों ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन दिया था।
घर में घुसकर दोबारा की मारपीट और धमकी
पीड़िता का आरोप है कि 13 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे कई लोग एक साथ उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी पुत्रियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की तथा जान से मारने व परिवार को क्षेत्र से भगाने की धमकी दी।
भय के साए में परिवार
घटना के बाद से पीड़िता और उसका पूरा परिवार बेहद भयभीत है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
Hardoi, Hardoi | Oct 29, 2026