लखनऊ: तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले ऋषभ शुक्ला का घर सील, LDA का बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा
लखनऊ के शहादतगंज नौबस्ता इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी ऋषभ शुक्ला के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा आरोपी के घर को सील कर दिया गया है।
मौके पर भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंच चुका है और आरोपी के घर को जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से इलाके में प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है।
Hardoi, Hardoi | Oct 29, 2026