बीरपुर: बीरपुर पुलिस ने गेनहरपुर में छापेमारी कर तीन कोर्ट वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गेनहरपुर में छापेमारी कर तीन कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गेनहरपुर निवासी मेदनी पासवान, रामनंदन पासवान एवं राजेन्द्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सभी आरोपी पर कोर्ट से वारंट निर्गत था।