बीरपुर: पकड़ी हनुमान मंदिर के समीप एक बरगद पेड़ में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी
बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी हनुमान मंदिर के समीप एक बरगद पेड़ में अचानक आग लग गई । जिससे उक्त बरगद का पेड़ जलने लगा। आग लगने की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने अगलगी स्थल पर पहुंच कर पेड़ में लगी आग को बुझाने की हर संभव कोशिश की। आग पेड़ की जड़ में लगी थी। ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।