लखीसराय: नया बाजार बाईपास पुल पर हादसा, वाहन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार बाईपास पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें वाहन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को इलाज के लिए शनिवार की पूर्वाह्न 11:30 सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक जमुई जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।