फर्रुखाबाद: दिलीप की मढैया में गंगा कर रही कटान, जितेंद्र और महेंद्र के मकान गंगा में समाए, बमुश्किल बचाई गई दो भैंस
फर्रुखाबाद तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम दिलीप की मढैया कटरी भीमपुर में गंगा नदी कटान करने लगी है। जिससे ग्रामीण भयभीत और परेशान है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से करोड़ों रुपए की लागत से लगाई गई परकोपाइन और बालू भरी बोरियों की ठोकर ना काफी साबित हो रही है, भयभीत ग्रामीण गंगा की धार की कतार रोकने के लिए बाली लगाकर पेड़ों की टहनियों यानी डालियों को डाल रहे हैं ...