हज़ारीबाग: छात्रों ने रघुवर दास से मिलकर मुकदमे वापस लेने की गुहार लगाई
हजारीबाग में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की गुहार लगाई। छात्रों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं और उम्मीद जताई कि मुकदमे वापस लेने को लेकर सकारात्मक पहल होगी। छात्र प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को आंदोलन से जुड़े छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।