भितरवार: बामरोल में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, भितरवार पुलिस जांच में जुटी
बामरोल गांव में जमीन का सीमांकन कराने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता जीता रावत पर हुआ जानलेवा हमला। मारपीट का यह मामला सत्ताधारी दल के नेता से जुड़े होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। भाजपा नेता ने थाने में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।