मितौली: कुतलुपुर के पास सीतापुर ब्रांच नहर पटरी कटने से कई गांव के घरों व खेतों में भरा पानी, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत
मितौली क्षेत्र के गांव कुतलुपुर के पास सीतापुर ब्रांच नहर की पूर्वी पटरी कई जगह कट गई है। इसके चलते कुतलुपुर एल, इमलीखेड़ा, रायपुर आदी गांवों के घरों से लेकर खेतों तक नहर का पानी भर गया है। लतीफ, इनायतुल्ला, निजामू मोहिद्दीन हशमत अली, शरीफ आदी ग्रामीणों के घरों में करीब दो फीट पानी भर गया है। जिसमें ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।