मितौली: कस्बा मैगलगंज के सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बीएसए ने शिक्षामित्र का रोका वेतन
कस्बा मैगलगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र पर स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपी शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया है। आरोपी शिक्षामित्र की संविदा समाप्त करने को लेकर कार्यवाई की जा रही है।