मितौली: निमचेनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला एक युवती का शव
लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निमचेनी गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 18 वर्षीय रोली पुत्री धर्मदत्त का घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत के पास जामुन के पेड़ से लटका पाया गया है। शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।