मितौली: नाबालिक का अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में बकैनियां निवासी फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले की थाना मितौली पुलिस ने नाबालिक का अपहरण करने, उसके साथ दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट की धारा में फरार चल रहे बकैनियां निवासी सोहेल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मितौली थाने में मामला दर्ज था। आरोपी पुलिस की तरफ से फरार चल रहा था। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।