मितौली: गुलौला गांव के ग्राम प्रधान की बाइक गोला कस्ता मार्ग के नवनिर्मित मार्केट के पास से हुई चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
लखीमपुर खीरी जिले में बाइक चोरी की बारदातें बढ़ती जा रही हैं। मामला नीमगांव थाना क्षेत्र का है। जहां गुलौला गांव के प्रधान ब्रजकिशोर गुप्ता की बाइक गोला कस्ता मार्ग पर नवनिर्मित मार्केट के पास से गुरुवार को चोरी हो गई है। होंडा कंपनी की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP31BK 0396 है। जिसे बाइक चोर लेकर फरार हो गया है। बाइक चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।