बक्सर: बक्सर के रामरेखा घाट स्थित सेवा बस्ती में विश्वामित्र सेना ने मुफ्त शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया
Buxar, Buxar | Apr 28, 2025 सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी विश्वामित्र सेना ने सराहनीय कदम उठाते हुए बक्सर स्थित रामरेखा घाट सेवा बस्ती में एक नए मुफ्त शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र उन बच्चों के लिए ज्ञान का मंदिर साबित होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। विश्वामित्र सेना पहले से ही जिले के कई इलाकों में ऐसे शिक्षा चला रही है।