मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने एक युवती के उत्पीड़न और डीजल डालकर जलाने के आरोपी को रोहिणी बांध तिराहे से किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने बुधवार को सुवह करीब 8 बजे एक युवती के उत्पीड़न करने और जलाने के एक आरोपी को कस्वे के रोहिणी बांध तिराहे से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक सहित 4 लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में युवती के उत्पीड़न और डीजल डाल कर जलाने के आरोप में युवती के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके तहत आज एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।