शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह: 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को डीएम समीर सौरभ ने किया सम्मानित!
शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित 'बिहार राज्य शिक्षक सम्मान समारोह-2026' के लाइव प्रसारण के साथ गोपालगंज के समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत जिले के 201 आवेदनों में से नवाचारी व उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए चुने गए 15 शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रमुख शिक्षकों में डॉ. अमन कुमार रौनियार (सिधवलिया), डॉ. ओम प्रकाश यादव (विजयीपुर), श्री मनीष कुमार (बरौली), श्री रवि कुमार मिश्रा (बैकुंठपुर), श्रीमती श्वेता गुप्ता (उचकागांव), श्री विनीत कुमार शर्मा (कुचायकोट), श्री राकेश कुमार (भोरे) और श्री प्रकाश (गोपालगंज) शामिल हैं। डीएम ने सम्मानित शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए अन्य शिक्षकों से भी इसे अपनाने की अपील की।
#Gopalganj #TeachersDay #DistrictTeachersAward #DMGopalganj #EducationBihar #TeacherRecognition #GopalganjAdministration
Bihar Education Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar