सोलर स्ट्रीट लाइट की खामियों का हो त्वरित निराकरण: DM समीर सौरभ ने की समीक्षा, लापरवाही पर लगेगा जुर्माना!
आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को 'मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट (ग्रामीण) योजना' की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिले के 14 प्रखंडों में निर्धारित 33,170 सोलर स्ट्रीट लाइट के लक्ष्य के विरुद्ध 33,070 लाइटों का अधिष्ठापन पूरा कर लिया गया है।
डीएम ने CMS पर प्रदर्शित 8 फॉल्टी तथा 145 सिग्नल लॉस वाली लाइटों की तकनीकी खामियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही, 48 घंटे के भीतर सभी शिकायतों के समाधान के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि 72 घंटे से अधिक समय तक लाइट खराब रहने पर संबंधित कार्य एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा और निर्धारित मानक से कम ऊंचाई पर लगी लाइटों का भुगतान रोक दिया जाएगा।
#Gopalganj #SolarStreetLight #DMGopalganj #PanchayatiRaj #GopalganjAdministration #BiharDevelopment #PublicGrievance
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar