ईवीएम-वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण: डीएम व एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की सुरक्षा की समीक्षा!
आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के SOP के अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) एवं VVPAT मशीनों के भंडारण, रखरखाव, अग्नि सुरक्षा, 24x7 सीसीटीवी निगरानी तथा सुरक्षा बल की तैनाती का भौतिक सत्यापन किया गया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन तथा जदयू, राजद, लोजपा, माले, कांग्रेस, भाजपा व बसपा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Chief Electoral Officer, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Election Commission of India
3 views | Gopalganj, Bihar | Sep 5, 2026