दुबग्गा में भालचंद्र के पास भीषण सड़क हादसे में युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी फिर घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।