मलिहाबाद: तेज किशन खेड़ा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में हुई फायरिंग में एक युवक की हुई मौत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हुए घायल
काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेज किशन खेड़ा में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।