मलिहाबाद: ग्राम पंचायत खालिसपुर के अमिलिया गांव में सफाई कर्मी ना आने से लोग परेशान
ग्राम पंचायत खालिसपुर के अमिलिया गांव में सफाई कर्मी ना आने के चलते स्थानीय लोगों के द्वारा खुद ही साफ-सफाई की जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि इस मामले को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई हालांकि उसे पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को खासा समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।