मलिहाबाद: दुबग्गा: 3 दिनों से लावारिस हाल में खड़ी कार को लेकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने कब्जे में लिया
दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में तीन दिनों से लावारिस हाल में खड़ी कार को लेकर लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लिया गया। लावारिस हाल में खड़े इस वाहन को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल भी देखा गया। इसी के चलते लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।