मलिहाबाद: दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में आजाद पटाखा के बगल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
थाना दुबग्गा अंतर्गत क्षेत्र में आजाद पटाखा के बगल में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया और मामले को लेकर फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आग के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।