मलिहाबाद: इकाना स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान शहीद पथ पर मोबाइल ड्रोन सिस्टम एमडीवी के माध्यम से की गई निगरानी
इकाना स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान शहीद पथ पर मोबाइल ड्रोन सिस्टम एमडीवी के माध्यम से निगरानी की गई। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस कार्यालय के द्वारा इसका वीडियो जारी किया गया जिसमें बताया गया कि किस तरीके से पुलिस वहां पर निगरानी कर रही है। इसी के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती भी तमाम जगहों पर की गई है।