गुण्डरदेही: गुण्डरदेही की एकीकृत बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र भुसरेंगा-02 में सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुसरेंगा-02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि 29 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट aww.e-bharti.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित पात्रता एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।