लखीसराय। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन रविवार की पूर्वाह्न 8:30 पर किया गया। सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।