खड़गपुर: एसएसबी 16वीं वाहिनी 'एफ' कंपनी की ओर से क० गांधी आवासीय विद्यालय समदा में चित्रकला और निबंध, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
एसएसबी 16वीं वाहिनी 'एफ' कंपनी की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समदा में चित्रकला और निबंध, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जमुई के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देशानुसार एफ समवाय हवेली खड़गपुर के कंपनी कमांडर रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।