सादाबाद: हिंदुओं को गद्दार कहने से आक्रोशित क्षत्रिय समाज ने सादाबाद में सांसद रामजीलाल सुमन का फूंका पुतला
सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में दिए भाषण में क्षत्रियों के आदर्श राणा सांगा और हिंदुओं को गद्दार कहा था। उनके बयान की जगह-जगह भर्त्सना की जा रही है, सादाबाद के क्षत्रिय समाज में काफी आक्रोश है जिसको लेकर क्षत्रिय समाज ने पैदल मार्च निकालकर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंककर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और क्षेत्र में घुसने न देने की अपील की है।