रंगरा चौक: नवगछिया में चोरों का आतंक, दुकानदार परेशान
रंगरा प्रखंड के चापर हाट क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में दहशत है। चोरों ने सब्जी दुकानों सहित कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने एक सब्जी दुकान का ताला तोड़कर करीब 1000 रुपये नकद सहित लगभग 5000 रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं बौका टी स्टॉल से पंखा भी चुरा लिया गया।