हरिद्वार: जिलाधिकारी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत 3 लोगों को किया जिला बदर
नगर निकाय चुनावों के सकुशल समापन को लेकर डीएम कर्मेंद्र सिंह के आदेश पर गुंडा एक्ट के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने 3 को जिला बदर किया है। मंगलवार शाम 4 बजे करीब नगर कोतवाली पुलिस तीनों को देहरादून की सीमा पर सप्तऋषि बैरियर लेकर पहुंची। जोगिया मंडी निवासी कृष्ण, खड़खड़ी निवासी घनश्याम और भीमगोडा निवासी चिराग शर्मा को एक माह तक जिले में ना घुसने की हिदायत दी गई।