हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नाथ नगर के पीछे से एक शराब तस्कर को दबोचा, बरामद हुई 24 पेटियां देसी शराब
निकाय चुनाव के मध्य नजर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस अलर्ट है। देर रात ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नाथनगर के पीछे से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम करणपाल है जो जगजीतपुर का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब की 24 पेटियां बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।